फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: नये साल पर दोस्तों को बधाई नहीं दे पाने से आहत 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

Wed, 03 Jan 2024 01:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

एक जनवरी को नये साल पर वह अपने दोस्तों को बधाई देने के लिए दादी से ग्रीटिंग कार्ड खरीदने की बात कही और रूपये की मांग कि, इसपर दादी ने रूपये नहीं होने की बात कहकर उसे पैसे नहीं दिये। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में नाबाललिग बच्चे को ग्रीटिंग कार्ड खरीदने के लिए पैसे नहीं मिले तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।   

विज्ञापन

थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया की ग्राम चिल्हाटी में रहने वाला मनमोहन केवट रोजी मजदूरी करता है वह पत्नी को लेकर दुसरे राज्य कमाने गया हुआ है जिसका 11 साल का बेटा है जिसका नाम उमेश है जो गांव में ही अपनी दादी के साथ रहता है। एक जनवरी को नये साल पर वह अपने दोस्तों को बधाई देने के लिए दादी से ग्रीटिंग कार्ड खरीदने की बात कही और रूपये की मांग कि, इसपर दादी ने रूपये नहीं होने की बात कहकर उसे पैसे नहीं दिये। 


दादी से पैसे नहीं मिलने से नाराज बच्चे ने घर के कमरे पर जाकर दरवाजा बंद कर लिया बहुत देर बाद दरवाजा नहीं खुला तो महिला ने आसपास के लोगों को इसकी सुचना दी। दरवाजा खुलवाने की कोशिश की दरवाजा नही खुलने पर पडोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो बच्चा फांसी के फंदे पर लटकते हुआ दिखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें