फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: आईईडी प्लांट करने वाले दो आरपीसी सदस्य गिरफ्तार, लंबे समय से दोनों चल रहे थे फरार

Tue, 20 Feb 2024 11:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

पकड़े गए दोनों नक्सलियों के खिलाफ उसूर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद उन्हें रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है। दोनों नक्सली अपहरण समेत अन्य वारदात में भी शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में दो आरपीसी सदस्यों को गिरफ्तार करने में जवानों ने सफलता हासिल की है। पकड़े गये दोनों आरोपी आईईडी प्लांट करने की घटना में शामिल थे। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना उसूर व डीआरजी की संयुक्त पार्टी ने लंबे से फरार चल रहे आरपीसी सदस्य काका लालैया (उम्र 45) पिता एडमा उर्फ काका हड़मा, निवासी मारुड़बाका और आरपीसी सदस्य काका रामा (उम्र 30) पिता पेंडी, निवासी मारुड़बाका थाना उसूर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने 9 सितंबर, 2022 को उसूर थाना क्षेत्र के गलगम व भुसापुर के मध्य पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से प्रेशर आईईडी बम प्लांट किए थे। जिसकी चपेट में आने से काका रामबाई (30 वर्ष) पति काका भीमा निवासी नेलाकांकेर को गंभीर चोट आई थी। 
विज्ञापन


वहीं आरपीसी सदस्य काका लालैया उसूर थाना क्षेत्र में 27 मई 2018 को मारुड़बाका स्कूलपारा निवासी रामा पोडियाम के घर से ट्रैक्टर, सीमेंट व छड़ लूटने और 14 जून 2018 को मारुड़बाका के ग्रामीण पोड़ियाम शंकर को अपहरण करने की घटना में शामिल था। उसके विरुद्ध उसूर थाना में दो स्थायी वारंट लंबित हैं। पकड़े गए दोनों नक्सलियों के खिलाफ उसूर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद उन्हें रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें