सरगुजा जिला के लखनपुर क्षेत्र में ग्राम नवापारा अमगसी मोड में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार चालक दुर्घटना के बाद कुछ दूरी तक बाइक सवार एक युवक को घसीटते ले गया जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। लखनपुर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
घटना गुरुवार की रात्रि लगभग 11 बजे की है जहां कार सवार एक युवक लखनपुर की ओर जा रहा था तभी रास्ते में नवापारा के करीब अमगसी मोड में कार चालक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। घटना में एक युवक को कार चालक ने 50 मीटर तक घसीटते हुए अपने साथ ले गया था। इस हादसे में युवक पटेल साय पिता कमल साय 19 वर्ष लोटन पारा माजा,सुरेश दास पिता घूरन दास उम्र 19 वर्ष ग्राम माजा की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक चमन यादव पिता सुखन यादव ग्राम माजा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया।
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपने भाई को लेने के लिए जजगा मोड जा रहे थे उनका भाई बस में कहीं से आ रहा था व रास्ता में ही जजगा मोड में बुलाया था,तभी रास्ते में ही यह घटना घट गई। लखनपुर पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच में जुटी है वह दोनो मृतकों के लास को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया था।इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया व उनके द्वारा यह कहा गया कि इस रोड में कई मौत हो चुकी है।वाहनों का स्पीड कम नहीं रहती इसलिए यहां ब्रेकर बनवाने के लिए मांग की गई है।