कार्यक्रम के दोरान डांस करती एक महिला।
चंडीगढ़। कलाग्राम स्थित जंगल बार में रविवार को करवा क्वीन-2021 का आयोजन हुआ। इस मौके पर महिलाओं ने रैंपवॉक, डांस मस्ती, साशे एंड क्राउन, रिटर्न गिफ्ट, फोटोशूट जैसे आयोजन कर खूब मस्ती की। आयोजन में ततिस्का ने करवा क्वीन-2021 का खिताब जीता। वहीं कुलदीप कौर दूसरे और मनप्रीत वालिया तीसरे स्थान पर रहीं।
आयोजक दिनेश सरदाना और वंदना पाठक ने बताया कि प्रथम पुरस्कार विजेता को 5 हजार, द्वितीय पुरस्कार विजेता को 3 हजार और तृतीय पुरस्कार विजेता को 2 हजार नकद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य करवाचौथ पर महिलाओं को अच्छा समय व्यतीत करने के लिए एक रोचक मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ऋतु गर्ग और विशिष्ट अतिथि के रूप में जीत कुमार सरदाना रहे। निर्णायक मंडल में दविंदर संधू, काम्या शर्मा और शिवानी चावला शामिल थीं। इस मौके पर गुरमीत कपूर, काव्या नरूला, रमेश हांडा, शैली तनेजा, मोनिका काम्बोज, हरमीत भाटिया, गुरदेव कौर और सोनू सेठी शामिल थे।
इन महिलाओं को भी मिले पुरस्कार
साहिबा मंगल (सर्वश्रेष्ठ पोशाक), मनप्रीत ग्रेवाल (सर्वश्रेष्ठ लुक), रवजोत कौर (सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व), अमन (एलिगेंट ब्यूटी), नवजोत चीमा (मिसेज चार्मिंग), बलजीत कौर (शानदार व्यक्तित्व), अनुराधा वर्मा और विशु वर्मा, मां-बेटी (भव्य-व्यक्तित्व), मलिक (तेजस्वी व्यक्तित्व), शिखा (चमकदार व्यक्तित्व), नैनी (स्वप्नशील व्यक्तित्व), अमनजोत नागरा (मिसेज सादगी) और प्रिया जैन (मिज ग्रेसफुल)।