फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में सात साल का रिकॉर्ड टूटा, अप्रैल में सामान्य से 81 फीसदी ज्यादा बारिश, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 01 May 2023 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एक मई से पंजाब में सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के मौसम की भविष्यवाणी कर दी। इसके तहत एक, तीन व चार मई के लिए येलो अलर्ट और दो मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पंजाब का मौसम - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बरसात का बीते सात साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार अप्रैल महीने में सूबे में 14.4 मिलीमीटर (एमएम) की सामान्य बारिश के मुकाबले 26.1 एमएम बारिश पड़ी है, जो 81 फीसदी ज्यादा है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले साल अप्रैल 2015 में 29.8 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य से 138 फीसदी ज्यादा दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक इस बार अप्रैल में एक तारीख को पटियाला में सबसे ज्यादा 8.0 एमएम व अमृतसर में 7.0 एमएम और 30 अप्रैल को लुधियाना में सबसे अधिक 16.0 एमएम बारिश हुई।

अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम
एक मई से पंजाब में सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के मद्देनजर मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के मौसम की भविष्यवाणी कर दी। इसके तहत एक, तीन व चार मई के लिए येलो अलर्ट और दो मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक दो मई यानी मंगलवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इस दिन पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में तेज गरज व चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही बारिश व ओलावृष्टि भी पड़ेगी। बाकी तीन दिन तेज हवाओं के साथ बारिश भी होगी, लेकिन ओलावृष्टि नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश ज्यादा पड़ी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Ludhiana Gas Leak: ढाबा संचालक ने बयां किया दर्दनाक मंजर, अचानक घुटने लगा दम, मचने लगी भगदड़, लाशों का ढेर...

पंजाब के पारे में 3.6 डिग्री की आई गिरावट
रविवार को पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश व ज्यादातर हिस्सों में आकाश में बादल छाए रहने से पारे में 3.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली, जो सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे रहा। पंजाब में सबसे ज्यादा पारा 34.0 डिग्री गुरदासपुर का दर्ज किया गया। पंजाब के बाकी प्रमुख शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.0, लुधियाना का 31.2, पटियाला का 29.6, फिरोजपुर का 31.5 व जालंधर का 30.7 डिग्री रहा। दिन के साथ रात का पारा भी गिरा और इसमें 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान होशियारपुर का 15.3 डिग्री रहा।
विज्ञापन


पंजाब में सबसे ज्यादा होशियारपुर में 40.5 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पंजाब में सबसे ज्यादा 40.5 एमएम बारिश होशियारपुर में हुई, जबकि लुधियाना में 16.0 एमएम, एसबीएस नगर में 19.5 एमएम, जालंधर में 3.0, मुक्तसर में 0.5, फतेहगढ़ साहिब में 1.0, पटियाला में 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद दिन में ज्यादातर पंजाब सूखा रहा। तीन-चार जगहों पर हल्की बूंदाबांदी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें