ग्यासपुरा में सीवर की सफाई करते निगम कर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
लुधियाना के ग्यासपुरा में 33 फुटा रोड पर रविवार को सीवरेज से लीक हुई हाइड्रोजन सल्फाइड गैस के रिसाव से एक परिवार के पांच सदस्यों समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई थी। घटनास्थल पर गोयल किराना स्टोर के नजदीक रविवार देर रात निगम की टीम ने सीवरेज लाइन की जांच की। निगम मुलाजिमों ने रिसाव वाली जगह की जांच भी की। साथ ही वहां सफाई भी कर दी है। अब सवाल उठ रहा है कि जहां इतना बड़ा हादसा हुआ और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश हो गए हैं तो वहां सफाई क्यों कराई गई।