चंडीगढ़। उपनिषाद भारद्वाज ने रूट्स अएटा नेशनल रैकिंग चैंपियनशिप में दो टाइटल जीतने में कामयाबी पाई। वहीं, इशिता ने भी दो टाइटल अपने नाम किए। चैंपियनशिप में लड़के और लड़कियाें के अंडर- 18 आयु वर्ग में सिंगल्स और डब्लस के फाइनल मुकाबले खेले गए। यह मुकाबले शुक्रवार को रूट्स टेनिस अकादमी में आयोजित किए गए। चैंपियनशिप में देश के कई राज्यों के खिलाड़ियों ने शिरकत की।
लड़काें के सिंगल फाइनल में हरियाणा के उपनिषाद भारद्वाज ने पंजाब के हरमनजीत सिंह को 6-1, 6-3 से हराया। लड़कियों के सिंगल फाइनल में चंडीगढ़ की इशिता ने पंजाब की गुरसिमरत कौर को 6-1, 6-2 से मात दी। लड़काें के अंडर-18 डब्ल्स फाइनल में हरियाणा की जोड़ी उपनिषाद भारद्वाज और अग्निवेश ने चंडीगढ़ की जोड़ी अर्णव और अनिरूद्ध को 6-3, 6-4 से हराया। लड़कियाें के अंडर-18 डब्ल्स फाइनल में चंडीगढ़ की इशिता और पंजाब की गुरसिमरत कौर की जोड़ी ने चंडीगढ़ की रिया महाजन और हरियाणा की रूबानी सिद्धू की जोड़ी को 6-2, 6-4 से हराया।