फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी जी मंत्र पढ़ते रहे और यजमान नहर में बह गए, बचाने के लिए कूदे तो चली गई जान

Sat, 08 Jun 2019 08:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खिजराबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मथुरा से हथनीकुंड बैराज पर पूजा करने व यमुना का जल लेने आए एक परिवार की दो महिलाएं नहर में गिर गई। जिनको बचाने के चक्कर में उनके साथ आए पंडित नहर में डूब गए। बाद में स्थानीय युवकों ने नहर में कूद कर दोनों महिलाओं की जान बचाई, जबकि पंडित नहर में डूब गया। 

विज्ञापन


जब तक उसे नहर से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दो महिलाओं को स्थानीय युवकों ने तैर कर बचा लिया लेकिन एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया। उस का शव एक किमी नीचे जाली में अटका मिला है। शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी अस्पताल भेज दिया गया है।

मथुरा निवासी देवेद्र मोहन अग्रवाल ने बताया कि वह पांच लोग यमुना नदी का पवित्र जल लेने हथनीकुंड बैराज आए हुए थे। देवेंद्र मोहन अग्रवाल ने बताया कि गलती से वह यमुना नदी पर पहुंचने की बजाए पश्चिमी नहर किनारे ताजेवाला पावर हाउस के समीप पहुंच गए। शाम 4 बजे साथ आए पंडित पूजा, अर्चना व जल आचमन कराने लगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नहर किनारे सीढ़ियों पर खड़े एक महिला का अचानक संतुलन बिगड़ गया वह नहर में गिर गई। एक अन्य महिला भी उसी के साथ नहर में गिर पड़ी। जल आचमन कर रहे निकेश शर्मा उन दोनों महिलाओं को बचाने के लिए नहर में कूद पड़े। मंत्रोउच्चारण कर रहे पुजारी मंत्र पढ़ते रहे और यजमान पानी में बह गए। 

Trending Videos
विज्ञापन

पानी के तेज बहाव में बहते श्रद्धालुओं ने चिल्लाना शुरू किया तो स्थानीय युवक पानी में कूद पड़े। दोनों महिलाओं को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन निकेश शर्मा पानी में बह गए। एक घंटे बाद उनका शव हाईडल लिंक चैनल की जाली में अटका हुआ मिला। हथनीकुंड के समीप ताजेवाला में गलती से नहर किनारे पूजा अर्चना करने लगे और हादसा हो गया।

मथुरा से एक परिवार के आए थे नौ सदस्यः
मथुरा से पवित्र यमुना जल लेने के लिए नौ सदस्यों का जत्था शुक्रवार दोपहर बाद हथनीकुंड बैराज के पास आया था। इनमें तीन महिलाएं और छह व्यक्ति शामिल थे। मथुरा से जल लेने के लिए आए सदस्य पश्चिमी यमुना नहर से ही जल लेने के लिए पूजा अर्चना करने लग गए। जहां पर पांच में से तीन लोग अचानक पांव फिसलने से नहर में बह गए।

दो महिलाओं को स्थानीय युवकों ने तुरन्त बाहर निकाल लिया। ग्वालियर के मुरैना निवासी 45 वर्षीय निकेश शर्मा पानी में डूब गया। निकेश का शव नहर की जाली में अटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें