फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga News: कार से भिड़ंत के बाद ट्रक में लगी आग, दमकल ने डेढ़ घंटे में बुझाई, एक की हालत नाजुक

Sun, 22 Oct 2023 09:46 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

घटनास्थल पर नगर निगम की दमकल गाड़ी पहुंची और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। इसके बाद कार चालक को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा गया। चालक की हालत गंभीर है। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
मोगा में हादसे के बाद ट्रक में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा जिले के सिंघावाला पावर हाउस के पास सीमेंट से भरे ट्रक और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से ट्रक में आग लग गई। वहीं करीब डेढ़ घंटे बाद कार चालक को बाहर निकाला गया और मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चनी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब 6:30 बजे मोगा समाज सेवा टीम को सूचना मिली कि मोगा के सिंघावाला बिजली घर के पास एक सीमेंट से भरे ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। घटनास्थल पर मेरे साथ नगर निगम की दमकल गाड़ी भी पहुंची और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। इसके बाद कार चालक को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा गया। चालक की हालत गंभीर है। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें