फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: गड्ढे में गिरा आठ साल का बच्चा, डूबने से गई जान, गांव में मातम का माहौल

Sun, 22 Oct 2023 09:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

बच्चे की मौत से परिवार और गांव में मातम का माहौल है। मालूम हो कि पिछले दिनों सतलुज नदी में आई बाढ़ के चलते गांव कालूवाला में कई जगहों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। ये गड्ढे पानी से लबालब हैं। इन गड्ढों की वजह से ग्रामीणों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विलाप करते परिवार के सदस्य और मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर जिले के सीमांत गांव कालूवाला में आठ साल का बच्चा पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। बच्चा गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ता था। बच्चे की मौत से परिवार और गांव में मातम का माहौल है। मालूम हो कि पिछले दिनों सतलुज नदी में आई बाढ़ के चलते गांव कालूवाला में कई जगहों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। ये गड्ढे पानी से लबालब हैं। इन गड्ढों की वजह से ग्रामीणों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें