चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में दूसरी काउंसलिंग के तहत चल रहे ग्यारहवीं के दाखिले में आवेदन करने का रविवार को आखिरी दिन है। उम्मीदवारों को रविवार रात 11 बजकर 45 मिनट से पहले आवेदन करने के साथ दाखिला फॉर्म की फीस जमा करवानी होगी। दाखिला फॉर्म पूरा उम्मीदवार को सोमवार को रात 12 बजे से पहले भरना होगा।
जानकारी के अनुसार जिन विद्यार्थियों को पहली काउसंलिंग में दाखिला नहीं मिला था या किसी कारणवश वे दाखिला के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। वे भी दूसरी काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जिन विद्यार्थियों की फीस जमा नहीं होने के कारण दाखिला रद्द हो गया था या पहली काउंसलिंग में मनपसंद स्कूल नहीं मिला था, वे भी दोबारा आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की मदद के लिए शिक्षा विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इसकी जानकारी विभाग ने अपनी वेबसाइट पर दी है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए पहली काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट भी अपडेट की है, जिससे विद्यार्थी किसी भी स्कूल के लिए आवेदन करने से पहले उस स्कूल की मेरिट देख लें। अगर उस मेरिट के करीब या उससे अधिक अंक हैं तो ही उस स्कूल के लिए आवेदन करें, अन्यथा अपना विकल्प खराब नहीं करें।