इसी बीच तीनों के अंदर फंस जाने से हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी पूजा वशिष्ठ, चांदनीबाग थाना प्रभारी मंजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे। वहीं मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची, जिन्होंने हादसे की जांच की और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कराए।
मैनेजमेंट पर आरोप, नहीं पहनाई सुरक्षा किट, न ही दी थी रस्सी
परिजनों ने मैनेजमेंट पर आरोप लगाया है कि सुपरवाइजर ने मजदूर को न ही कोई सुरक्षा किट पहनाई थी, न ही कोई ऑक्सीजन मास्क पहनाया गया था। इसके अलावा नीचे उतारने से पहले उसके शरीर पर कोई रस्सी भी नहीं बांधी गई। जिस वजह से अंदर फंसे मजदूर से कोई संपर्क नहीं हो सका और उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: पंजाब की सियासत : अगला हफ्ता बेहद अहम, नई पार्टी का एलान कर सकते हैं अमरिंदर, कांग्रेस चौकस
परिजनों के बयान पर की जाएगी कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है, परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- पूजा वशिष्ठ, एएसपी, पानीपत।