फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने तोड़ा दम, मां को सुनाई थी आपबीती, सुनकर उड़ गए थे अफसरों के होश

Fri, 08 Oct 2021 12:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में दुष्कर्म के बाद गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शुक्रवार को उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। पीड़ित छात्रा ने मां को आपबीती सुनाई थी, जिसे सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शास्त्री नगर की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोप था कि छात्रा को नशीला पदार्थ देकर पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। गंभीर हालत में छात्रा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। परिजनों की मांग है कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ये था मामला
मेरठ में एक छात्रा से दुष्कर्म के बाद धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था। देर रात छात्रा को दिखाई देना बंद हो गया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार को शहर के एक नामचीन इंटर कॉलेज की छात्रा एक दूसरे कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। परीक्षा चार बजे खत्म हुई, लेकिन छात्रा रात 8:30 बजे बेहोशी की हालत में ई-रिक्शा से घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। वहीं परिजनों ने पुलिस को पूरी वारदात के बारे में बताया तो पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, पिता ने आरोप लगाया है कि एक ई-रिक्शा चालक उनकी बेटी को नशीला पदार्थ देकर कहीं ले गया और दुष्कर्म के बाद जानलेवा हमला किया। किसी तरह छात्रा अपने घर पहुंची। परिजन छात्रा को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे महिला जिला अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दुष्कर्म की पुष्टि के लिए सैंपल लिए गए। 

यह भी पढ़ें: लखीमपुर जाने पर बवाल: ...जब थमा सिद्धू का काफिला, खूब हुआ हंगामा, तोड़े गए पुलिस के बैरियर, देखें मौके की ये 9 तस्वीरें

विज्ञापन

इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया, जहां से परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल में शुक्रवार को उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद परिजनों में गुस्सा है और उन्होंने हंगामा कर शुरू कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक सच: ससुर ने पहले बहू पिंकी को लात-घूंसों से पीटा, फिर कटर से किए थे ताबड़तोड़ वार, ऐसे खुला राज

डॉक्टरों ने कही ये थी बात
पुलिस ने बताया था कि डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा को दिखाई देना बंद हो गया है। उसकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है। पहले जानलेवा हमले की तहरीर दी गई थी, बाद में पिता ने बेटी से दुष्कर्म होने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि छात्रा के बयान दर्ज किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें