फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की स्कॉर्पियों के टायर चोरी कर ईटों पर खड़ी कर गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पुलिसकर्मियों के वाहन भी सुरक्षित नहीं हैं। वीरवार रात को चोर खुड्डा अलीशेर से ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की स्कॉर्पियो के पहिये चोरी कर ईंटों पर खड़ी कर फरार हो गए। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खुड्डा अलीशेर निवासी सिपाही विपिन कुमार ने बताया कि वह वीरवार को चंडीगढ़ से ड्यूटी खत्म कर घर आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी को घर के पास ग्राउंड में खड़ी कर दिया। सुबह देखा तो गाड़ी के तीन पहिये गायब थे। आरोपियों ने गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ी कर दिया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
बेखौफ चोरों ने 5 वाहन उड़ाए
शहर में बीते वीरवार को अलग अलग जगहों से वाहन चोरी के मामलों में पांच ई-एफआईआर दर्ज हुई। थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पिछले दो महीने में चोरों ने करीब 30 बुलेट, 40 एक्टिवा समेत लगभग 160 वाहन चोरी किए हैं। कई आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें