फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी 20 साल के अभिमन्यु के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जब उसका चेकअप किया तो पता चला कि लड़की गर्भवती है। वहीं यह बात जब लड़की के परिजनों को पता लगी तो वे सन्न रह गए। परिजनों ने जब इस बारे में लड़की से पूछताछ की तो फिर उसने सारी बात बताई।
इस पर परिजनों ने सूचना पुलिस को देकर मामला दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि लड़की सात हफ्ते से गर्भवती है। फिलहाल पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि अभिमन्यु नाबालिग लड़की से शिवालिक गार्डन में मिला था। उसने लड़की को अपनी बातों में लेकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें