फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू छात्रा ने करवाया ऑनलाइन सर्वे, 86 प्रतिशत विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा के पक्ष में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन करवानी है या ऑफलाइन, इस पर कई बैठक करने के बावजूद अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। पीयू की विज्ञान संकाय की छात्रा दिव्या ने 170 से ज्यादा विद्यार्थियों के बीच गूगल डॉक फार्म की मदद से इस पर ऑनलाइन सर्वे करवाया है। सर्वे के तहत 86 प्रतिशत विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा के पक्ष में दिखे।
विज्ञापन

दिव्या ने बताया कि पीयू प्रशासन की तरफ से सेमेस्टर परीक्षा पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस कारण विद्यार्थियों के मन में काफी सवाल चल रहे थे। दोस्तों और कक्षा ग्रुप में भी परीक्षा के ही सवाल थे। इस दौरान मन में विचार आया कि सर्वे करवाकर विद्यार्थियों की राय लेनी चाहिए। इसके बाद गूगल डॉक की मदद से सर्वे फार्म बनाया। सर्वे में ज्यादातर विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सर्वे में दो सवाल रखे गए। पहला सवाल था आप सेमेस्टर परीक्षा ऑफलाइन चाहते हैं या ऑनलाइन। इसके लिए तीन विकल्प दिए गए - ऑनलाइन, ऑफलाइन और ओके विद एनीथिंग (किसी भी मॉड में परीक्षा दे देंगे)। दूसरे सवाल में विद्यार्थियों को अपने चुने हुए विकल्प का संक्षेप में कारण लिखना था।
सर्वे में केवल 7 प्रतिशत विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा के लिए सहमत
पंजाब यूनिवर्सिटी के 170 से ज्यादा विद्यार्थियों ने सर्वे फॉर्म भरा। इसमें से केवल 7 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ही ऑफलाइन परीक्षा के लिए सहमति जताई। वहीं, 86 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने के पक्ष और 7 प्रतिशत विद्यार्थी ने कहा कि वे किसी भी मॉड के साथ सहमत हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा के पक्ष में ये रहे कारण
पीयू आने के लिए यातायात सुविधा की कमी और विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध नहीं होना।
चंडीगढ़ से बाहर के हैं, ऑफलाइन परीक्षा के लिए पीजी में रहना पड़ेगा। कोविड की स्थिति देखते हुए यह स्वास्थ्य के लिए खतरा है।
परिजन बिना छात्रावास की सुविधा के लिए ऑफलाइन परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी आने देने पर सहमत नहीं हैं।
कोविड -19 की नई स्ट्रेन फैल रही है, ऐसे में ऑफलाइन परीक्षा के लिए आने में डर लग रहा है।
कई विद्यार्थी बोले- कंटेनमेंट जोन में हैं और उनका परिवार अभी कोविड से ठीक हुआ है। ऐसे में यूनिवर्सिटी आना ठीक नहीं है।
यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सुविधाओं की कमी।
ऑनलाइन कक्षा में 30-40 फीसदी ही संकल्पना समझ पाए हैं। ऑफलाइन परीक्षा के लिए तैयार नहीं हैं।
क्या कहते हैं विद्यार्थी..
कक्षा ऑनलाइन लगी तो परीक्षा भी ऑनलाइन हो
जब यूनिवर्सिटी की तरफ से कक्षाएं ऑनलाइन लगाई गई हैं तो परीक्षा भी ऑनलाइन होनी चाहिए। अभी हम सुरक्षा के लिहाज से भी परीक्षाओं के लिए तैयार नहीं हैं। - निखिल, एमई छात्र, पीयू
दूसरे राज्य के विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा के पक्ष में
मैं हरियाणा से हूं। मैं छात्रावास की सुविधा लेना चाहूंगा, लेकिन इस दौरान पीयू सुरक्षा की दृष्टि से सभी विद्यार्थियों को उपलब्ध नहीं करवा सकती। वहीं अभी कोविड का खतरा बढ़ रहा है, ऐसे में परिजन भी यूनिवर्सिटी आने की अनुमति नहीं देंगे। -चैतन्य , पीयू लॉ विभाग, छात्र
सुरक्षा के लिहाज से ऑनलाइन हो परीक्षा
कोविड - 19 के हालातों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से पीयू को परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन ही करवाना चाहिए। अभी भी केस बढ़ रहे हैं और लोग कम गंभीर हो गए हैं। ऐसे में विद्यार्थी का परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी परिसर में आना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं रहेगा। - मनप्रीत माहल, एमए विद्यार्थी, पीयू
सभी विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा में नहीं बैठ सकते
सभी विद्यार्थियों के पास इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं है। इसलिए सेमेस्टर परीक्षा ऑफलाइन होनी चाहिए क्योंकि ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान भी कई विद्यार्थी सुविधा के अभाव में कक्षा नहीं लगा पाते थे। - आंचल, एमए छात्रा, पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें