फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कम, पारा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते लोगों को गर्मी के कुछ राहत मिली, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है। सोमवार को इस बदलाव से हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन तापमान में कमी आने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंचकूला में तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप की वजह से दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं। सोमवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में ट्राइसिटी में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में एक बार फिर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 27 अप्रैल से कहीं-कहीं हीटवेव चलने व ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें