चंडीगढ़। सेक्टर-19 निवासी एक डॉक्टर की पत्नी को खाने के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर सात लाख की नकदी व जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में काम करने वाला नौकर ही वारदात को अंजाम रफूचक्कर हो गया। सेक्टर-19 थाने में मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस जांच में डॉक्टर शहर के बाहर गए हैं उनके वापस आने पर बयान के आधार पर पुलिस बनती कार्रवाई करेगी।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह सेक्टर-19 स्थित मकान में परिवार समेत रहती हैं। उनके पति सरकारी डॉक्टर हैं। पिछले कई दिनों से वह शहर के बाहर गए हैं। उनके घर में पिछले करीब 10 साल से नौकर काम करता था। रविवार सुबह वह सोकर उठी तो उन्हें कुछ होश नहीं था। पाया कि कमरे में रखे आलमारी से करीब सात लाख की नकदी व सोने के जेवरात गायब हैं। उनका आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ देकर चोरी कर ली गई। दूसरी तरफ पुलिस जांच में नौकर भी लापता है। ऐसे में शक की सुई उसी पर है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही बनती धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।
तबियत बिगड़ने पर मां से मिलने गई महिला, पीछे से चोरी
दूसरी वारदात कॉलोनी नंबर-4 निवासी चांदनी ने बताया कि दो बेटी व एक बेटे के साथ रहती हैं। वह कोठियों में काम करती हैं। धनास में रहने वाली उनकी मां की तबियत अचानक बिगड़ गई। बुधवार सुबह उन्हें देखने के लिए चली गई। शनिवार सुबह पड़ोसियों का फोन आया कि घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही घर पहुंची और पाया कि कमरे में रखा सारा सामान बिखरा है। चोरों ने उनके घर से 1 जोड़ी झुमका, 1 नोजपिन, 1 टॉप्स, 2 कड़ा, एक सिलिंडर समेत कुछ नकदी चोरी हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि मामले में पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें,
एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी
सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।