ईएसआई अस्पतालों में भी इलाज करा सकेंगे 29 लाख पात्र
अब आयुष्मान कार्ड धारक भी ईएसआई अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे। पहले यह सुविधा नहीं थी। आयुष्मान योजना में अब 1.80 लाख से कम आय वाले आयुष्मान योजना में शामिल होंगे। साथ ही इनकी वर्ष में एक बार निशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच भी होगी। 70 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग (वार्षिक आय तीन लाख) वाले सभी को जिनकी सालाना आय तीन लाख या उससे कम है, उनको भी आयुष्मान योजना में शामिल किया जाएगा। ऐसे मामलों में राज्य सरकार अपने संशाधनों से खर्च वहन करेगी।
अब आयुष्मान योजना का लाभ लेने वालों की संख्या 15.50 लाख से बढ़कर 29 लाख हो जाएगी। इसके अलावा, आयुष्मान भारत के अस्पतालों के भुगतान को सरल करने को देय राशि का 75 प्रतिशत भुगतान अस्पताल के दावे के 75 दिन के अंदर होगा, शेष 15 प्रतिशत का भुगतान सत्यापन के बाद होगा।
प्रशासनिक पदों पर नहीं होगी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति
स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति नहीं दी जाएगी, बल्कि वे स्पेशलिस्ट केवल क्लीनिकल ड्यूटी करेंगे। सरकार ने विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए अलग काडर बनाया है। इनके सेवा नियम और शर्ते अन्य डॉक्टरों से अलग होंगी। राजकीय मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में 40 प्रतिशत सीटें सरकारी सेवा के डॉक्टरों के लिए आरक्षित होंगे। साथ ही डीएनबी कोर्स 11 अस्पतालों से बढ़ाकर सभी में जिला अस्पतालों में शुरू किया जाएगा।