फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष यात्रा... 50 स्कूल की गर्ल्स प्रेसिडेंट ने शहर के प्रमुख स्थलों का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर युवसत्ता (शांति के लिए युवा) एनजीओ ने शहर के 50 प्रमुख सरकारी और निजी स्कूलों की 50 गर्ल्स प्रेसिडेंट के लिए एक विशेष यात्रा का आयोजन किया। तिरंगे गुब्बारों से सजी एसी बस में सभी लड़कियों को शहर के प्रमुख स्थलों की यात्रा करवाई गई। इस बस को डीएसपी ट्रैफिक एडमिन पलक गोयल व गर्ल्स इंडिया पहल की गर्ल एंबेसडर (सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास की कक्षा 7 की छात्रा) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

युवासत्ता के संयोजक प्रमोद शर्मा ने बताया कि स्वतंत्र भारत के 75 वर्ष मनाना गर्व की बात है, लेकिन आज भी देश की आधी आबादी डर में जीती है। इस यात्रा से एक संदेश देना है कि हर मोर्चे पर लड़कियों व महिलाओं की भागीदारी है। वे किसी से कम नहीं है। बस में सवार लड़कियों को सेक्टर- 17 से अंडरपास के माध्यम से रोज गार्डन में ले जाया गया और उसके बाद बटरफ्लाई गार्डन में उनके लिए हल्के रिफ्रेशमेंट का प्रबंध किया गया। सुखना लेक के रेगुलेटर एंड ‘बुद्ध गार्डन’ में एक ग्रुप फोटो का आयोजन किया गया। इस लाजवाब यात्रा का एक यह भी रोमांच था कि बस के आगे पुलिसकर्मियों की एक जीप चल रही थी। इससे लड़कियों को वीआईपी यात्रा की फीलिंग आ रही थी। बाद में यह यात्रा पिकाडिली स्कवायर में 550 गर्ल्स फार एक चेंज कला प्रदर्शनी का उद्घाटन के साथ समाप्त हुआ। इस मौके पर संत बाबा हरपाल सिंह, मौलाना मोहम्मद अजमल खान, मोहम्मद इमरान, शाही इमाम, जामा मस्जिद, डॉन बॉस्को नवजीवन सोसाइटी के फादर रेजी, स्वामी आत्मज्ञानानंद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें