फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कैप्टन की नाराजगी के बीच सिद्धू का शक्ति प्रदर्शन और 26 से खुलेंगे स्कूल... पढ़ें पांच बड़ी खबरें 

Wed, 21 Jul 2021 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नवजोत सिंह सिद्धू को भले ही पंजाब कांग्रेस की कमान मिल चुकी है लेकिन उनके प्रति मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी कम नहीं हुई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने बयान जारी कर कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह तब तक नहीं मिलेंगे जब तक वे सोशल मीडिया पर कैप्टन पर हमला करने को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते हैं। वहीं कैप्टन की नाराजगी के बीच सिद्धू ने अमृतसर में 62 विधायकों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने 26 जुलाई से दसवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने की मंजूरी दी है। मंगलवार को कोविड स्थिति पर हुई वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रतिबंधों में कुछ और ढील देने का एलान किया है। अब इनडोर कार्यक्रमों में 150 और आउटडोर में 300 लोग हिस्सा ले सकेंगे। पढ़ें अन्य खबरें... 
विज्ञापन


अलग-थलग पड़े कैप्टन: नवजोत सिद्धू के शक्ति प्रदर्शन में साथ आए 62 विधायक, सिद्धूमय हुई गुरुनगरी
पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच पार्टी के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को होली सिटी स्थित अपने निवास स्थान पर विधायकों के साथ बैठक कर राज्य की राजनीति पर चर्चा की। सिद्धू के स्टाफ के अनुसार, दो बसों में आए करीब 62 से अधिक विधायक सिद्धू की इस बैठक का हिस्सा बने। 
पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


सिद्धू के शक्ति प्रदर्शन में कोरोना प्रोटोकॉल हवा: नए पार्टी प्रधान से नजदीकियां दिखाने के चक्कर में समर्थकों ने तोड़े सारे नियम
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू अपनी नियुक्ति के बाद से मुलाकातों में व्यस्त हैं। बुधवार को उन्होंने विधायकों के साथ अपने निवास पर बैठक की। बुधवार सुबह ही दो बसों के जरिए पंजाब के करीब 62 विधायक अमृतसर पहुंचे थे। 
पढ़ें विस्तृत खबर...

कैप्टन को मिला कैबिनेट मंत्री का साथ: ब्रह्म मोहिंद्रा बोले- अमरिंदर सिंह से मसला सुलझाने पर ही सिद्धू से करूंगा मुलाकात 
पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधान नियुक्त किए जाने का स्वागत तो किया लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मसलों को निपटाने तक सिद्धू से निजी मुलाकात करने से इनकार कर दिया।
पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पंजाब: जब तक माफी नहीं तब तक मुलाकात नहीं, अमरिंदर सिंह अपने रुख पर कायम, मीडिया रिपोर्ट का किया खंडन
नवजोत सिंह सिद्धू को भले ही पंजाब कांग्रेस की कमान मिल चुकी है लेकिन उनके प्रति मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी कम नहीं हुई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने बयान जारी कर कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने के लिए नवजोत सिंह द्वारा समय मांगने वाली खबरें झूठी हैं। कोई समय नहीं मांगा गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के रुख में कोई बदलाव नहीं है। वह सिद्धू से तब तक नहीं मिलेंगे जब तक वे सोशल मीडिया पर कैप्टन पर हमला करने को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते हैं।  
पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 जुलाई से खुलेंगे 10वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल
पंजाब सरकार ने 26 जुलाई से दसवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने की मंजूरी दी है। मंगलवार को कोविड स्थिति पर हुई वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रतिबंधों में कुछ और ढील देने का एलान किया है। अब इनडोर कार्यक्रमों में 150 और आउटडोर में 300 लोग हिस्सा ले सकेंगे।   
पढ़ें विस्तृत खबर...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें