पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी पहली हवाई उड़ान पर चौतरफा घिर गए हैं। दिल्ली जाने के लिए 16 सीटर चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल करने पर विपक्ष के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सवाल खड़े किए हैं। कैप्टन के हवाले से उनके मीडिया सलाहकार ने रवीन ठुकराल ने ट्वीट किया कि वाह...क्या गरीबन दी सरकार है!
पढ़ें विस्तृत खबर
नई सरकार आते ही अफसरशाही में फेरबदल
पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार द्वारा कामकाज संभाले जाने के साथ ही अफसरशाही में भी फेरबदल शुरू हो गया है। मंगलवार को सरकार ने नौ आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए।
पढ़ें विस्तृत खबर
नई कैबिनेट से पुराने चेहरों का हटना तय
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू राज्य की नई कैबिनेट के चयन के लिए दिल्ली दरबार में पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री चन्नी की कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले विधायकों की सूची तैयार करते समय ‘कैप्टन समर्थक या विरोधी’ को भी ध्यान में रखा गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर