फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बड़ी खबरें: पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच बैठकों का दौर, कैप्टन के समर्थन में उतरे 10 विधायक

Sun, 18 Jul 2021 05:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस में खींचतान जारी है। सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की अभी हाईकमान ने घोषणा नहीं की, उससे पहले ही पंजाब में बैठकों का दौर जारी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सक्रियता काफी बढ़ा दी है। शनिवार की तरह रविवार को उन्होंने विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
पंजाब की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस में अभी 'ऑल इज वेल' नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की खबरों के बीच बैठकों का दौर जारी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने खेमे के मंत्री-विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं तो वहीं सिद्धू शनिवार से खासे सक्रिय हैं। वे घर-घर जाकर विधायक और मंत्रियों से मिलने में जुटे हैं। 

विज्ञापन


उधर, शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात के बाद राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने रविवार को पंजाब के सभी कांग्रेस सांसदों की बैठक अपने आवास पर बुलाई। इस दौरान किसानों के मुद्दे और पंजाब में पार्टी के हालात पर चर्चा हुई। इन सबके बीच कांग्रेस के 10 विधायकों ने कैप्टन के समर्थन में बयान जारी किया। वहीं विधायक परगट सिंह ने खुलकर सिद्धू का समर्थन किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू से काफी नाराज हैं। यही वजह है कि उन्होंने माफी न मांगने तक सिद्धू से मिलने से इनकार कर दिया है। आइए एक नजर डालते हैं पंजाब की पांच बड़ी खबरों पर...

10 विधायकों ने किया कैप्टन का समर्थन

पंजाब कांग्रेस में मतभेद अभी खत्म नहीं हुए हैं। सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की अटकलों के बीच सियासत और तेज हो गई। कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू अपने-अपने खेमे के विधायक और मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात कर रहे हैं। इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पंजाब के 10 कांग्रेस विधायक खुलकर कैप्टन के समर्थन में आ खड़े हुए हैं। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


परगट सिंह बोले- सिद्धू बड़ा चेहरा, पार्टी को होगा फायदा
जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू एक बड़ा चेहरा हैं। अगर कांग्रेस उनके नेतृत्व में पंजाब में चुनाव लड़ती है तो इसका बड़ा फायदा पार्टी को मिलेगा। साथ ही कहा कि उन्हें हाईकमान का फैसला मंजूर होगा। बता दें कि परगट सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ही खेल जगत से राजनीति में आए हैं और दोनों में अच्छी खासी दोस्ती भी है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन

प्रताप सिंह बाजवा के घर कांग्रेस सांसदों की बैठक

पंजाब कांग्रेस में मतभेद अभी सुलझे नहीं हैं। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू की सक्रियता से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। माना जा रहा है कि जल्द ही सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान मिल जाएगी। रविवार को सिद्धू पटियाला स्थित अपने आवास ने निकले और कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और छह अन्य विधायकों के साथ विधायक मदन लाल के आवास मिलने पहुंचे। उधर, किसान और पंजाब में कांग्रेस के मुद्दों को लेकर राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा के नई दिल्ली स्थित आवास पर बड़ी बैठक चल रही है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

बाजवा-कैप्टन की मुलाकात, नए समीकरण के संकेत
हाईकमान की ओर से नवजोत सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने की अभी विधिवत घोषणा नहीं हुई है लेकिन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से सहमति दिए जाने के बाद पूरा प्रकरण परत-दर-परत पेचीदा होता जा रहा है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

सिद्धू से कम नहीं हुई कैप्टन की नाराजगी
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाईकमान के दबाव के आगे झुकते हुए भले ही नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का प्रधान बनाए जाने पर सहमति दे दी है लेकिन सिद्धू के प्रति उनकी नाराजगी दूर नहीं हुई है। शनिवार को हरीश रावत से मुलाकात के दौरान कैप्टन ने हाईकमान के फैसले को मंजूर कर लिया लेकिन साथ ही कह दिया कि जब तक सिद्धू सार्वजनिक तौर पर उनसे माफी नहीं मांगेंगे, वह सिद्धू से बात नहीं करेंगे। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें