राजद्रोह समेत अन्य धाराओं में गिरफ्तार पांच किसानों की रिहाई की मांग करते हुए संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में किसान शनिवार को एसपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। किसानों को डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी पर हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। प्रशासन के अनुरोध पर 20 सदस्यीय कमेटी ने एक घंटे तक वार्ता की।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर...
भव्य होगा सूरजकुंड मेला
केंद्र सरकार ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला को और अधिक भव्य बनाने के साथ विस्तार दिया जाएगा। इस दिशा में केंद्र और हरियाणा सरकार योजना तैयार कर संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। कुरुक्षेत्र में भी एक नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर बनेगा।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर...
सिरसा मामले में विज ने दी प्रतिक्रिया
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश का कानून सर्वोपरि है। कानून मेरे या फिर किसी और के कहने से नहीं चलता। विज ने यह प्रतिक्रिया सिरसा में आंदोलनकारी किसानों पर दर्ज हुए एफआईआर व देशद्रोह के मामलों पर दी है।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर...