फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश का खुलासा, 8.5 लाख किसानों को मिलेगा इस योजना का लाभ, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें

Mon, 09 Aug 2021 04:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने बताया कि सभी किसानों की समूची बीमा राशि का भुगतान मंडी बोर्ड द्वारा अदा किया जाएगा। किसान पांच लाख रुपये तक नकदी रहित इलाज करवा सकेंगे। इन सभी किसानों और उनके परिवारों को 20 अगस्त, 2021 से सेहत सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
पंजाब की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान भारत में बड़ी साजिश की फिराक में है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब अक्सर पाकिस्तानी ड्रोन उड़ते दिखाई देते हैं। इस बीच पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। अमृतसर के एक गांव में पुलिस ने टिफिन बम, पांच हैंड ग्रेनेड और 100 से ज्यादा कारतूस बरामद किए। मामले की जानकारी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को भी दी गई है। उधर, यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह की हत्या को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है। 

विज्ञापन


लॉरेंस गैंग ने कहा कि भाई की हत्या का जो भी जिम्मेदार है, वह अपनी तैयारी कर ले। इन सबके बीच अच्छी खबर यह है कि पंजाब सरकार ने 8.50 लाख किसान परिवारों को आयुष्मान भारत बीमा योजना से जोड़ने का निर्णय लिया है। लेकिन सरकार के लिए मुश्किल भरी खबर यह है कि पंजाब के कर्मचारियों ने बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी। यह आंदोलन 13 अगस्त से शुरू होगा। आइए एक नजर डालते हैं पंजाब की पांच बड़ी खबरों पर...

पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश का खुलासा

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब सीमा पर वह लगातार इस कोशिश में लगा हुआ कि किसी भी तरह अपने साथियों तक हथियार पहुंचा सके। पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए हथियारों का जखीरा भेजा। यहां पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


पंजाब में बड़े आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी

कैबिनेट उपसमिति के साथ वार्ता विफल होने के बाद पंजाब के कर्मचारी अब बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर सितंबर तक के आंदोलन की रूपरेखा बना ली है। अगस्त में होने वाले मानसून सत्र का भी कर्मचारी संगठन विरोध करेंगे। यहां पढ़ें विस्तृत खबर

Trending Videos
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा को 50 और बजरंग पूनिया को 10 लाख रुपये देगी एलपीयू

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को 50 लाख रुपये की धनराशि देगी। नीरज चोपड़ा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बीए कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया को 10 लाख रुपये का इनाम भी देगी। पूनिया एलपीयू से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए कर रहे हैं। यहां पढ़ें विस्तृत खबर

विक्रमजीत हत्याकांड: लॉरेंस गैंग ने दी बदला लेने की धमकी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने रविवार को फेसबुक पोस्ट डालकर यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या का बदला लेने की धमकी दी है। लॉरेंस ग्रुप ने पोस्ट में लिखा है कि ‘भाई की मौत का जो भी जिम्मेदार है, वह अपनी मौत की तैयारी कर ले। इसका रिजल्ट थोड़े दिनों में मिल जाएगा।' यहां पढ़ें विस्तृत खबर

8.5 लाख किसानों के लिए अच्छी खबर

पंजाब सरकार ने रविवार को किसानों और उनके परिवार के लिए बड़ा फैसला किया है। वर्ष 2021-22 के लिए 8.50 लाख किसान परिवारों को आयुष्मान भारत बीमा योजना से जोड़ने का निर्णय किया है। जे फार्म और गन्ना तौल पर्ची वाले सभी किसान इस सेहत योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। सरकार ने आवेदन के लिए एक विशेष पोर्टल की शुरुआत की है।  यहां पढ़ें विस्तृत खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें