फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: सीएम ने किसानों को सौंपे ऋण राहत प्रमाण पत्र, नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर उठाई ये मांग

Sun, 03 Oct 2021 05:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को ट्वीट कर पंजाब के डीजीपी और महाधिवक्ता को हटाने की अपनी मांग को दोहराई। सिद्धू के इस ट्वीट को अब चरणजीत सिंह चन्नी सरकार पर दबाव बनाने के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार इकबाल प्रीत सिंह सहोता को देने और एएस देओल को महाधिवक्ता बनाने का सिद्धू विरोध कर रहे हैं। यही वजह है कि कुछ दिन पहले उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रविवार को रोपड़ पहुंचे। यहां उन्होंने भूमिहीन किसानों और मजदूरों को ऋण राहत प्रमाण पत्र सौंपे और मोरिंडा अनाज मंडी में धान खरीद की शुरुआत की। उधर, नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर डीजीपी और महाधिवक्ता को हटाने की मांग की। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस सिद्धू की जैसी कॉमेडी करने पर उतर आई है। चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना नेता बताया। पढ़िए पंजाब की पांच बड़ी खबरें... 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला बोले- 78 विधायकों ने लिखकर दिया, उसके बाद कैप्टन को बदला गया

श्री चमकौर साहिब पहुंचे सीएम चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र में कृषि मजदूरों और भूमिहीन किसानों को ऋण राहत प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में मिशन लाल लकीर के तहत डिजिटल मैपिंग की शुरुआत की। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन


सिद्धू ने फिर उठाई डीजीपी व महाधिवक्ता को हटाने की मांग

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को पंजाब के पुलिस प्रमुख और महाधिवक्ता को हटाने की मांग दोहराई है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर इन्हें बदला नहीं गया तो हमारे पास कोई चेहरा नहीं होगा। बता दें कि डीजीपी और महाधिवक्ता की नियुक्ति के विरोध में ही नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

परगट सिंह बोले- भाजपा के साथ मिलकर कैप्टन रच रहे किसानों के खिलाफ साजिश

पंजाब में रुक रुककर बारिश हो रही है। इससे धान की फसल खरीद में किसानों को काफी नुकसान सहना पड़ सकता है। यह कहना है शिक्षा व खेल मंत्री परगट सिंह का। परगट सिंह ने इसका जिम्मेदार कैप्टन अमरिंदर सिंह को बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन ने अमित शाह से मुलाकात कर धान की खरीद जानबूझकर देरी से करने का फैसला करवाया। जिससे पंजाब के किसानों की हालत खराब की जा सके। धान की खरीद के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक अक्तूबर का दिन तय होता है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

चन्नी के मंत्री ने की कैप्टन अमरिंदर सिंह की जमकर तारीफ

मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र खन्ना पहुंचे गुरकीरत सिंह कोटली ने पार्टी छोड़ने का एलान कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना नेता बताया। पूर्व मुख्यमंत्री की तारीफ में उन्होंने कहा कि हम उन्हीं के कामों को आगे बढ़ा रहे हैं। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

यह भी पढ़ें: पंजाब: अब मंत्री आशु ने साधा अमरिंदर पर निशाना, बोले- अगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो अकेले पड़ जाएंगे


अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तानी तस्कर को पकड़ा, हेरोइन के छह पैकेट बरामद
पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बड़ी सफलता हासिल हुई है। अटारी के नजदीक बीओपी राजा ताल पर बीएसएफ ने रविवार तड़के 4:00 बजे एक पाकिस्तानी तस्कर को हेरोइन के छह पैकेट समेत पकड़ा है। पाकिस्तानी तस्कर तड़के हेरोइन की खेप भारतीय क्षेत्र में फेंकने आया था। इसी वक्त सतर्क बीएसएफ जवानों ने उसे धर दबोचा। पकड़े गए व्यक्ति का नाम काशी अली है। इसके पिता का नाम रहमत अली है। ये पाकिस्तान के मनियाना का रहने वाला है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें