फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में थमे बस के पहिए: पनबस कर्मियों ने रैली कर पंजाब सरकार पर साधा निशाना, तीन दिवसीय हड़ताल की चेतावनी दी

Mon, 26 Jul 2021 07:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/बठिंडा/नंगल (पंजाब)

सार

पंजाब में पंजाब रोडवेज और पनबस के कर्मियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब रोडवेज और पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब व पीआरटीसी कच्चे मुलाजिम कमेटी के बैनर ताले कर्मियों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 9 से 11 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल करके कैप्टन अमरिंदर सिंह या कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के निवास स्थान के आगे रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब रोडवेज/पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब व पीआरटीसी कच्चे मुलाजिम कमेटी द्वारा डिपो अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पठानकोट बस स्टैंड दो घंटे के लिए बंद किया गया। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ गेट रैली कर नारेबाजी की गई। पठानकोट में महासचिव कमल ज्योति और बठिंडा में पीआरटीसी पनबस कांट्रैक्ट कर्मियों के नेता कमल कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बावजूद कच्चे मुलाजिमों की कोई सुध नहीं ली गई।

विज्ञापन


नंगल में यूनियन नेता सुनील कुमार, रामदयाल और सुरजीत सिंह ने कहा कि हाथ में पवित्र गुटका साहिब उठाकर जनता से किए वादों को पूरा करने का दावा कर सत्ता में आई प्रदेश की कैप्टन सरकार ने चार वर्ष से अधिक का समय पूरा कर लेने के बावजूद पंजाब उनकी मांगों को पूरा करने के लिए एक भी कदम आगे नही बढ़ाया जिससे कर्मचारियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार ट्रांसपोर्ट माफिया खत्म करे, घर-घर रोजगार दे, रेत माफिया, केबल माफिया, नशा माफिया खत्म करे, कच्चे मुलाजिमों को पक्का करे, अन्यथा प्रत्येक स्थान पर मंत्रियों का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा विभाग पनबस व पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों द्वारा जब भी हड़ताल की जाती है तो मीटिंग में मंत्री बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। 
विज्ञापन


पिछले दिनों परिवहन मंत्री से बैठक में यूनियन को 10 दिन में प्रस्ताव बनाकर देने का आश्वासन दिया गया। लेकिन 14 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने हल न निकाला तो पनबस व पीआरटीसी के समस्त कर्मचारी 9 से 11 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल करके कैप्टन अमरिंदर सिंह या कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के निवास स्थान के आगे रोष प्रदर्शन करेंगे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें