फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: अब यातायात नियम तोड़ने वाले होंगे स्मार्ट कैमरे में कैद, लाइव लोकेशन का ट्रायल शुरू

Mon, 26 Jul 2021 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट से कंपनी ने लाइव लोकेशन शुरू की है। भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बेल) के पंचकूला स्थित दफ्तर में मिनी सेंटर बनाकर इकट्ठा किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में स्मार्ट कैमरों से यातायात नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जाएगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में यातायात नियम तोड़ने वालों पर स्मार्ट कैमरों से नजर रखी जा रही है। सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की गतिविधि कैमरे में कैद हो रही है। हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर कंपनी ने लाइव लोकेशन का ट्रायल शुरू कर दिया है। अगले 15 दिन में पोल्ट्री फार्म चौक, ट्रिब्यून चौक, सेंट्रा मॉल और सेक्टर-17 के कैमरों का भी लाइव लोकेशन के साथ ट्रायल शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत शहर में कुल 100 कैमरे लगाए जाने हैं। साथ ही 80 एलईडी डिस्प्ले लगाई जानी है। कंपनी ने अब तक लगभग 700 कैमरे लगा दिए हैं, वहीं सभी एलईडी भी लगा दी हैं। कंपनी को दिसंबर तक यह काम पूरा करना है। इसके लिए कंपनी की ओर से ट्रायल भी शुरू हो गया है, जिसका डाटा  भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बेल) के पंचकूला स्थित दफ्तर में मिनी सेंटर बनाकर इकट्ठा किया जा रहा है। साथ ही चौराहों पर लगे डिस्प्ले आगे चौराहों पर जाम की जानकारी देंगे। इसका भी ट्रायल शुरू हो गया है। जल्द तीन चौराहों के साथ ही सेक्टर-17 के सभी कैमरों की लाइव लोकेशन का ट्रायल शुरू हो जाएगा।


पहले 20 कैमरों से हो चुका है ट्रायल
पिछले साल ट्रायल के तौर पर चुनिंदा चौराहों पर 20 कैमरे लगाए गए थे। बेल ने सेक्टर 16-17 के लाइट प्वाइंट, सेक्टर 17 के एंपायर, साहिब सिंह स्टोर पार्किंग के प्रवेश द्वार पर ये कैमरे लगाए थे। वहां मिली सफलता के बाद ही पूरे शहर में कैमरों को लगाने का काम शुरू हुआ। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन


आईसीसीसी में बनेगा बड़ा सेंटर
ट्रायल के बाद सेक्टर-17 में बन रहे इंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में इसका पूरा सेटअप लगाया जाएगा। जहां ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर यातायात के नियमों को शहर में बेहतर तरीके से पालन कराया जाएगा। 60 फुट की वीडियो वॉल पर पूरे शहर के कैमरे एक साथ निगरानी करेंगे।

कैमरे लगाने के लिए दिसंबर तक का समय है। तब तक ट्रायल होने से व्यवस्था में आगे समस्या नहीं आएगी। कमांड कंट्रोल सेंटर से पूरे शहर के मुख्य रास्तों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। -केके यादव, सीईओ, स्मार्ट सिटी 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें