फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार का एलान: किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले 220 किसानों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी

Wed, 28 Jul 2021 01:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को पंजाब सरकार नौकरी देगी। दिल्ली और हरियाणा में मरने वाले पंजाब के किसानों के परिजनों को भी इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि पिछले कई महीनों से किसान दिल्ली की सीमा पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत हैं। 
विज्ञापन
किसान आंदोलन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 220 किसानों के परिवारों के सदस्यों को नौकरी देगी। यह जानकारी मंगलवार को कांग्रेस के प्रवक्ता राजकुमार वेरका ने दी। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली और हरियाणा में शहीद हुए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने के लिए सूची तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन


सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को ऐसे परिवारों की पहचान करके नौकरी को सूची बनाने को कहा गया है। आंदोलन के दौरान पंजाब के किसानों की मौत भले ही हरियाणा और दिल्ली की सीमा के भीतर हुई लेकिन दिल्ली और हरियाणा सरकारों ने मृतक किसानों के परिवारों को किसी तरह की मदद नहीं दी। इन दोनों सरकारों की तरफ से पीड़ितों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हमेशा की तरह किसानों के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें