फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें: राम रहीम के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी, 29 अक्तूबर को पेश करने का आदेश

Mon, 25 Oct 2021 06:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

रणजीत सिंह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाने के बाद गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। बेअदबी मामलों से जुड़े केस में डेरा मुखी के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया है। 29 अक्तूबर को राम रहीम को फरीदकोट की अदालत में पेश करने का आदेश भी जारी किया गया है। 
विज्ञापन
राम रहीम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरगाड़ी बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस की एसआईटी ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम से पूछताछ करने की तैयारी कर ली है। सोमवार को एसआईटी ने बेअदबी मामले से जुड़ी गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप चोरी करने के मामले में फरीदकोट की प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी तरजनी की अदालत में डेरा प्रमुख से पूछताछ करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने की अपील की।

विज्ञापन


अदालत ने आवेदन को मंजूर कर लिया और राम रहीम को 29 अक्तूबर को अदालत में पेश करने का आदेश जारी किया है। बरगाड़ी बेअदबी से जुड़ी तीन घटनाओं में से पावन स्वरूप चोरी केस में एसआईटी ने पहले से ही गुरमीत राम रहीम को चार्जशीट किया है।  

पंजाब पुलिस की एसआईटी ने हाल ही में पावन स्वरूप चोरी करने व विवादित पोस्टर लगाने की घटनाओं में डेरा सच्चा सौदा के छह अनुयायियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है, जबकि पावन स्वरूप चोरी करने की घटना में एसआईटी ने जुलाई 2020 में सात डेरा अनुयायियों को गिरफ्तार किया था और पूछताछ खत्म होने के कुछ दिन बाद ही इन सातों अनुयायियों के अलावा डेरे की राष्ट्रीय कमेटी के तीन सदस्यों व डेरा प्रमुख के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन

 
हालांकि उस समय तक यह केस सीबीआई के पास था और पूरा विवाद पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय पहुंचा। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद इसी साल जनवरी में उच्च न्यायालय ने बरगाड़ी बेअदबी मामलों की पड़ताल का अधिकार सीबीआई से वापस लेकर पंजाब पुलिस को सौंप दिया। 

जांच हाथ में आने के बाद हाल ही में पंजाब पुलिस ने बेअदबी से जुड़ी बाकी दोनों घटनाओं पावन स्वरूप की बेअदबी करने व विवादित पोस्टर मामले में भी डेरा अनुयायियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है और उच्च न्यायालय के निर्देश के मुताबिक पावन स्वरूप चोरी मामले में अभी पूरक चालान पेश किया जाना बाकी है। इसके तहत ही एसआईटी ने सोमवार को फरीदकोट की अदालत में आवेदन देकर गुरमीत राम रहीम से पूछताछ करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने की अपील की जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया और राम रहीम को 29 अक्तूबर को फरीदकोट अदालत में पेश करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें