फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला हिंसाः हनीप्रीत समेत 15 पर तय नहीं हुए आरोप, अब सुनवाई 21 फरवरी को

Thu, 11 Jan 2018 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
Honeypreet Insan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचकूला हिंसा मामले में राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत और 15 अन्य लोगों की आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन आरोप तय नहीं हुए। अब मामले की सुनवाई 21 फरवरी को होगी, जिसमें बचाव पक्ष के वकील अपना पक्ष रखेंगे और तब कहीं जाकर आरोप तय होंगे।
विज्ञापन


हनीप्रीत को सुबह अंबाला सेंट्रल जेल से यहां कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया। बता दें कि हनीप्रीत के खिलाफ पंचकूला में अगस्‍त में गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से दुष्‍कर्म के आरोप में दोषी ठहराने के बाद हिंसा फैलाने का आरोप है। काफी समय तक फरार होने के बाद उसे अक्‍टूबर में पंजाब के जीरकपुर के पास से गिरफ्तार किया गया था।

हरियाणा पुलिस ने 28 नवंबर को हनीप्रीत समेत 15 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। पिछली सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को इसकी कॉपी सौंप दी गई थी। इस चार्जशीट में सभी आरोपियों को पंचकूला में दंगों और हिंसा की घटना के लिए आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 121, 121ए, 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों में हनीप्रीत के अलावा आदित्य इंसा, पवन इंसा, सुरेंद्र धीमान, दिलावर इंसा, दान सिंह, चमकौर सिंह और गोविंद राम का नाम भी शामिल है। आदित्य इंसा अब तक फरार है।
विज्ञापन

1200 पन्नों की चार्जशीट

हनीप्रीत - फोटो : ANI
पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट दखिल की है। चार्जशीट में मुख्य अभियुक्त हनीप्रीत को बनाया गया है। हनीप्रीत पर राष्ट्र के खिलाफ जंग छेड़ने की धारा 121 यानी देशद्रोह और 121A, 121B आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की साजिश रचने जैसी धारओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

हरियाणा पुलिस का दवा है कि  डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वॉर्टर में एक सीक्रेट मीटिंग में पंचकूला हिंसा की साजिश रची गई थी। चार्जशीट में कुल 67 लोगों को गवाह बनाया गया है, जिनमें से ज़्यादातर पुलिस के लोग हैं।

हनीप्रीत थी हिंसा की मास्टरमाइंड
गौरतलब है कि पंचकूला में डेरा प्रमुख राम रहीम को साध्वी रेप मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनके कथित समर्थकों द्वारा हिंसक प्रदर्शन किए गए थे। पंचकूला में 25 अगस्त को हुई हिंसा में 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान 100 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था। हनीप्रीत को इस पूरी हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें