Alert of bird flu in Chandigarh/Panchkula
- फोटो : Demo Pic
डेंगू और चिकनगुनिया के बाद अब बर्ड फ्लू से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। पशुपालन विभाग ने सभी एरिया को हाईअलर्ट कर दिया है। पंचकूला के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बर्ड फ्लू के संदिग्ध मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इसके साथ फिजिशीयन और पैथालॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी तैयार कर ली गई है।
पशुपालन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, एहतियात के तौर पर हरियाणा में हाई अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वायरस प्रवासी पक्षियों में पाया गया है। इसलिए बर्ड फ्लू को लेकर कोई संदेह हो तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें।
नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. वीके बंसल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट होने पर तैयारियां की जा चुकी हैं। अस्पताल में एक आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है जहां कोई भी संदिग्ध मरीज आने पर उसे एडमिट किया जा सके। इसके अलावा हम फिजिशीयन डॉक्टर्स और पैथालॉजी डॉक्टर्स की भी टीम बना रहे है।
पंचकूला में हुई रोकथाम की तैयारी, आइसोलेशन वार्ड तैयार
बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट
- फोटो : Demo Pic
जिला प्रशासन की ओर से भी बर्ड फ्लू रोकने को लेकर तैयारियां हो रही हैं। हालांकि यह प्लानिंग प्राथमिक स्टेज पर है। बर्ड फ्लू क्यों और कैसे होता है इसके लिए सर्वे कराकर रोकथाम के लिए प्लानिंग की जानी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी जल्द मीटिंग कर कई मुद्दों पर सलाह ली जाएगी।
फॉगिंग के लिए भेजी जा रही है टीमें
नागरिक अस्पताल में आने वाले बुखार से पीड़ित 90 प्रतिशत मरीजों में चिकनगुनिया के सिमटम पाए जा रहे हैं। इनमें 40 प्रतिशत मरीज पंचकूला के बॉर्डर एरिया के हैं। सीएमओ डॉ. वीके बंसल ने बताया कि चिकनगुनिया में करीब 7 दिन के बाद ही मरीज की तबीयत बिगड़ने लगती है और डेंगू में करीब 4 दिन के बाद मरीज बीमार पड़ने लगता है।
ऐसे में जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जहां से शिकायत आती हैं वहां टीमों विभाग की टीमों को फॉगिंग और एंटी लारवा स्प्रे करने के लिए भेजा जा रहा है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने ओल्ड पंचकूला, बरवाला, कालका, पिंजौर, इंडस्ट्रियल एरिया के अलावा रायपुररानी के एरिया में भी अपनी टीमें भेज कर वहां सर्वे कराया है।