फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्व: इंग्लैंड ने आर्किड की नई प्रजाति को दिया पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रो. प्रोमिला पाठक का नाम, 35 साल से कर रही हैं रिसर्च

Fri, 12 Nov 2021 10:18 AM IST
निवेदिता वर्मा सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दुनिया के सबसे खूबसूरत फूलों में शुमार आर्किड जंगल में भी पाया जाता है। इसके फूलों का बड़ा बाजार है। 
विज्ञापन
पीयू की प्रो. प्रोमिला पाठक के नाम पर रखा गया आर्किड की नई प्रजाति का नाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने पंजाब यूनिवर्सिटी को एक बड़ा सम्मान दिया है। दुनिया के सबसे खूबसूरत फूलों में शुमार आर्किड की नई हाइब्रिड प्रजाति को फ्लाइनॉप्सिस प्रोमिला पाठक व्हाइट नाम दिया है। प्रो. प्रोमिला पाठक आर्किड के पौधों पर 35 वर्षों से लगातार रिसर्च कर रही हैं। वर्तमान में वह वनस्पति विज्ञान विभाग की चेयरपर्सन हैं। उनके कार्य को रॉयल हॉर्टिकल्चर सोसाइटी इंग्लैंड ने मान्यता दी है। इस उपलब्धि पर पीयू गदगद है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब: बिक्रम मजीठिया बोले- मुझे फंसाना चाहती है सरकार, सीएम चन्नी को दी सबूत दिखाने की चुनौती

वाकलई खोंगूनमेलई ऑर्किड्स संस्थान की ओर से हाइब्रिड प्रजाति तैयार करने पर शोध चल रहा था। आर्किड की फ्लाइनॉप्सिस ऑकराम ईडोबी व फ्लाइनॉप्सिस केवी ब्यूटी प्रजाति को मिलाकर नई हाइब्रिड प्रजाति तैयार की गई। इससे पौधा बना और उसके खूबसूरत फूल आए। सफेद रंग का यह फूल अपने मध्य में त्रिशूल का आकार लिए हुए है। इसी प्रजाति का पंजीकरण कराने के लिए संस्थान ने रॉयल हॉर्टिकल्चर सोसाइटी इंग्लैंड में आवेदन किया और उसके बाद इसे मंजूरी दे दी गई। इसी प्रजाति का नाम फ्लाइनॉप्सिस प्रोमिला पाठक व्हाइट रखा गया है। इस प्रजाति के फूल काफी खूबसूरत आए और दो से तीन रंगों का मेल हुआ। फूल का आकार भी बड़ा है, जिसका व्यवसाय पूरे विश्व में खरबों रुपये का होने की उम्मीद है, क्योंकि आर्किड के फूल पूरी दुनिया में महंगे दामों में बिकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है आर्किड
आर्किड एक बहुत छोटा पौधा है जो जंगल में भी पाया जाता है। इसकी 28 हजार से अधिक प्रजातियां हैं। कौनसी प्रजाति कितनी बड़ी है, यह कह पाना वैज्ञानिकों के लिए अभी मुश्किल है। देश-दुनिया में इस पौधे व इसके फूलों पर शोध चल रहा है। यह दुनिया के सबसे खूबसूरत फूलों में शुमार है। इसकी बड़ी प्रजातियों में बुलबोफिलम, एपिडेंड्रम, डेंड्रोबियम, प्लुरोथैलिस आदि शामिल हैं। आर्किड के फूलों का बड़ा बाजार है। साथ ही कई उत्पादों में इसका जड़ी-बूटी के रूप में प्रयोग होता है। पीयू के बॉटनीकल गार्डन में अलग से आर्किड हाउस बनाया गया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें