फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: पंजाब में पांच नए चेहरों के साथ उतरेगी कांग्रेस, क्लस्टर स्क्रीनिंग कमेटी में पटियाला पर चर्चा

Tue, 13 Feb 2024 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में इस समय कांग्रेस से आठ सांसद हैं। इनमें अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला, आनंदपुर साहिब से मनीष तिवारी, फरीदकोट से मोहम्मद सादिक, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, जालंधर से संतोख सिंह चौधरी, खडूर साहिब से जसबीर सिंह गिल, लुधियाना से रवनीत सिंह बिटटू और पटियाला से परनीत कौर हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को पंजाब कांग्रेस की क्लस्टर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भक्त चरण दास ने की। बैठक में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हुई। 
विज्ञापन


चर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि इस बार पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से पांच पर नए चेहरे उतारे जाएंगे। जिन सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, उन पर नए चेहरे चुनावी रण में उतरेंगे।

भक्त चरण दास ने बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य यशोमति ठाकुर, नीरज डांग, पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज देवेंद्र यादव, पीपीसीसी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा के साथ चर्चा की। बैठक में मौजूदा कांग्रेस के सीनियर लीडर के मुताबिक स्क्रीनिंग कमेटी में कांग्रेस के मौजूदा सांसदों और पुराने सांसदों के बीच प्रबल दावेदारी को लेकर जहां चर्चा हुई। वहीं, बीते विधानसभा में आम आदमी पार्टी से जिस कदर भारी शिकस्त का सामना करना पड़ा, उन सभी पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाने से पहले गंभीर चर्चा हुई।
विज्ञापन


मौजूदा सांसदों में से एक से दो नेताओं की हो सकती है छुट्टी
पंजाब कांग्रेस के मौजूदा सांसदों में से एक से दो नेताओं की आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर छुट्टी हो सकती है। पार्टी के विश्वसनीय सूत्र के मुताबिक एक से दो नेताओं के नाम पर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के बीच बहुमत बनता नहीं दिखा। यानी इस बार एक या दो सांसदों की छुट्टी तय है। 

पटियाला से संसदीय सीट पर खास मंथन
पटियाला से कांग्रेस की सांसद परनीत कौर को कांग्रेस से सस्पेंड किया जा चुका है। इसको लेकर प्रदेश प्रधान ने भी पुष्टि की है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पटियाला से लोकसभा प्रत्याशी कौन होगा, इस पर करीब 20 से 25 मिनट तक चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो पार्टी प्रधान राजा वड़िंग और देवेंद्र यादव ने तीन नाम सुझाएं हैं। ऐसे में पटियाला से कौन उम्मीदवार होगा, इसको लेकर गहन चर्चा हुई। बता दें वर्ष 2022 तक पटियाला कांग्रेस का गढ़ रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद से उनकी पत्नी ने भी पार्टी में रुचि रखना कम कर दिया था। बताया जा रहा है परनीत कौर इस बार भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी बन सकती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें