फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: आतंकी लंडा के नाम पर मांगी दो करोड़ की रंगदारी, यूके से युवक ने किया कॉल, जालंधर में पिता गिरफ्तार

Tue, 13 Feb 2024 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

आरोपियों ने कारोबारी को दो करोड़ की रंगदारी देने के लिए धमकाया था। पीड़ित को पहली कॉल चार फरवरी को की गई थी। इसके बाद लगातार दो दिन फिर से फोन किया गया। पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी को काबू कर लिया है। 
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर पुलिस ने आतंकी लखबीर सिंह लंडा हरिके के नाम पर फिरौती मांगने वाले बाप बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का बेटा यूके में बैठा है, जिसने फिरौती के लिए कॉल कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इसे लेकर शहर के उद्योगपति बलकार सिंह की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने एक केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान मक्खन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी माहिलपुर, होशियारपुर के रूप मे हुई है। वहीं, केस में मक्खन सिंह के यूके रह रहे बेटे अमनजोत सिंह को भी नामजद किया गया है। पुलिस का दावा है कि अमनजोत सिंह ने लंडा बनकर कारोबारी को फोन कर दो करोड़ की रंगदारी देने के लिए कहा था।

एडीसीपी अदित्या ने बताया कि उद्योगपति बलकार सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें 4 फरवरी को जबरन वसूली के लिए एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने अपनी पहचान खतरनाक गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा हरिके के रूप में बताई थी। लखबीर के नाम पर आरोपियों ने 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी। कथित आतंकी लंडा ने कारोबारी को पैसा न देने पर भारी नुकसान भुगतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


अदित्या ने बताया कि आरोपी ने उद्योगपति को 5 और 6 फरवरी को फिर से कॉल किया था। उद्योगपति ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को कॉल के पीछे अमनजोत सिंह पुत्र मक्खन सिंह और मक्खन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी माहिलपुर (होशियारपुर) की भूमिका का पता चला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर जालंधर में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें