फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: मनीष सिसोदिया ने कहा- आप की सरकार बनी तो पर्चा राज खत्म करेंगे, मान बोले- शिअद व कांग्रेस ने 50 साल से लूटा

Mon, 14 Feb 2022 08:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा/नवांशहर (पंजाब)

सार

पंजाब में आम आदमी पार्टी पूरे जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटी है। सोमवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कोटकपूरा में रोड शो किया। उधर, पार्टी के सीएम चेहरा भगवंत मान ने नवांशहर व बंगा में प्रचार किया।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मनीष सिसोदिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कोटकपूरा में पार्टी उम्मीदवार कुलतार सिंह संधवां के पक्ष में रोड शो निकाल चुनाव प्रचार किया। सिसोदिया ने लोगों से पंजाब में बदलाव लाने के लिए राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि अकाली दल ने 24 और कांग्रेस ने 26 साल पंजाब पर राज किया। दोनों दलों ने बारी-बारी से पंजाब के संसाधनों को लूटा और सरकारी खजाना खाली किया। आम आदमी की पार्टी आने पर प्रदेश से पर्चा राज खत्म करने और सभी झूठे केसों को रद्द करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने उन्हें मौका दिया तो उन्होंने भी दिल्ली के स्कूल सुधारे, बिजली के बिल जीरो किए, युवाओं को रोजगार दिया। अब पंजाब की बारी है। हम पंजाब में भी अच्छे स्कूल, अस्पताल बनाएंगे और युवाओं को रोजगार के अवसर देंगे और काम करके दिखाएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

सिसोदिया ने विरोधी दलों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस के नेता घर-घर जाकर पैसे बांटकर लोगों के वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। अगर किसी भी पार्टी का नेता पैसे दे तो ले लेना लेकिन वोट झाड़ू को ही देना, क्योंकि पंजाब के स्कूलों की हालत केवल अरविंद केजरीवाल और भगवंत ही सुधार सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने पर हर परिवार को हर महीने 10 से 15 हजार रुपये का फायदा होने लगेगा। 

अकाली दल और कांग्रेस पंजाब को लूट रही है: भगवंत मान
शहीदों ने जो आजादी सोची थी, वह लोगों के घर तक नहीं पहुंची। इसका कारण मौजूदा समय में काबिज राजनीतिक दलों की सोच रही है। पंजाब के लोग इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार देखना चाहते हैं। यह बात आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान ने खटकड़कलां में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को नमन करने के उपरांत कही। उन्होंने नवांशहर में प्रत्याशी ललित मोहन बल्लू व बंगा से प्रत्याशी कुलजीत सरहाल के लिए प्रचार किया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अकाली दल के लोगों में इतनी ज्यादा बौखलाहट देखने को मिल रही है कि उन्हें लगता है कि पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद पागलखाना खुलवाना पड़ेगा। लोगों को संबोधित करते हुए मान ने आम आदमी पार्टी को वोट करने की अपील की और कहा कि 20 फरवरी को आपके, आपके बच्चे और पंजाब के भविष्य का फैसला होना है। इस बार बिना किसी बहकावे में आए पंजाब और अपने बच्चों का भविष्य बचाने के लिए वोट करना है। मान ने अकाली-कांग्रेस पर मिले होने का आरोप लगाया और कहा कि अकाली-कांग्रेस पिछले 50 सालों से मिलकर पंजाब को लूट रहे हैं। आम आदमी गरीब होता जा रहा है, इन दलों के नेताओं की तिजोरी दिन प्रतिदिन भरती जा रही है। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। हमारे उम्मीदवार साधारण परिवारों से निकले लोग हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें