फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस नितिन कुमार यादव हो सकते हैं शहर के अगले गृह सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने गृह सचिव के पद के लिए वर्ष 2000 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन कुमार यादव के नाम की सिफारिश की है। वहीं, नगर निगम आयुक्त के पद के लिए वर्ष 2007 बैच की पंजाब कैडर की आईएएस आनंदिता मित्रा के नाम की सिफारिश की गई है। इन नामों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता का कार्यकाल मई महीने में समाप्त हो रहा है। अरुण गुप्ता हरियाणा कैडर से हैं और उनके पास चंडीगढ़ के वित्त विभाग समेत 20 से ज्यादा विभाग हैं। हरियाणा द्वारा भेजे गए नामों में वर्ष 2000 बैच के नितिन कुमार यादव, वर्ष 2000 बैच के पंकज अग्रवाल और वर्ष 2003 बैच के विनय सिंह का नाम शामिल था। इनमें से यूटी प्रशासन ने नितिन कुमार के नाम का चयन किया है। वहीं, नगर निगम आयुक्त के लिए पंजाब सरकार की ओर से आईएएस आनंदिता मित्रा के अलावा वर्ष 2008 बैच के आईएएस अमित कुमार और आईएएस राजीव परासर का नाम भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें