फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: अस्पतालों में इलाज के लिए लंबी लाइनों में लगने से मिलेगा छुटकारा, इस एप से घर से ही कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Wed, 20 Oct 2021 03:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सरकारी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को दिखाने के लिए अब मरीज को कतार में नहीं लगना पड़ेगा। एप पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद पूर्व निर्धारित तिथि व समय पर चिकित्सक को दिखाया जा सकेगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्पतालों में लंबी लाइनों में लगनेे से निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यहां स्वस्थ हरियाणा मोबाइल ऐप लांच किया है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी मरीज प्रदेश के किसी भी नागरिक अस्पताल में अपना इलाज करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

विज्ञापन


यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से अस्पताल में जाने से पहले मरीज घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे और अस्पतालों में लोगों की भीड़ का सुव्यस्थित तरीके से प्रबंधन किया जा सकेगा। मरीज को किस डॉक्टर के पास जाना है। इससे मरीजों को लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा और समय की बचत भी होगी।

मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे देख सकते हैं लैब रिपोर्ट
विज ने बताया कि इसके साथ डॉक्टर जो टेस्ट लिखेंगे और जो भी लैब की रिपोर्ट होगी इस ऐप के माध्यम मरीज घर बैठे ही ऐप से देख पाएंगे। उन्हें रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऐप में मरीज की सारी हिस्ट्री स्टोर रहेगी, वह कभी भी देख सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पानीपत: दो बदमाशों ने मोबाइल शोरूम से साढ़े 22 लाख के मोबाइल और चार लाख नकदी की चोरी, सीसीटीवी की डीवीआर तोड़ी
विज्ञापन


ऐप की ये है मुख्य विशेषताएं
मरीजों का एडवांस रजिस्ट्रेशन, मरीजों का जनसांख्यिकीय विवरण (डेमोग्राफिक डिटेल्स) से भरा जा सकेगा, मरीज अपना भूतपूर्व रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड देख पाएंगे, मरीज किसी भी स्वास्थ्य संस्थान व ओपीडी का चयन कर सकेंगे। जांच रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे। सभी प्रकार की जांच रिपोर्ट का रिकॉर्ड तिथि अनुसार उपलब्ध होगा और निकटतम ब्लड बैंक की भी जानकारी उपलब्ध होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें