फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने डांस कर मचाया धमाल, खरीदारी भी की

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मस्ती करतीं महिलाएं। - फोटो : 19ctynavdeep02
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-48 की सोशल वेलफेयर एंड डवलपमेंट सोसायटी की ओर से मंगलवार को करवाचौथ समारोह का विशेष आयोजन किया। इस मौके पर महिलाओं ने डांस कर खूब धमाल मचाया। साथ ही आयोजन स्थल पर लगे स्टॉल से खरीदारी कर कार्यक्रम का आनंद लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सत्यपाल जैन ने कहा कि करवाचौथ महिलाओं के लिए एक शुभ अवसर है। समाज की वर्तमान स्थिति में सकारात्मक बदलाव के लिए समाज कल्याण एवं विकास समिति का गठन किया गया है। समाज की कार्यकारिणी समिति में महिलाओं की प्रमुख भूमिका है, क्योंकि समाज की सभी प्रमुख पदाधिकारी महिलाएं हैं। आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि सरकार की ओर से किए जाने वाले विकास कार्यों में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। सोसायटी की अध्यक्ष रमा मथारू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से हमें समाज के सदस्य के रूप में इन महिलाओं और बच्चों को एक रास्ता देना चाहते हैं, ताकि वे आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें