खेलों की धरती बन चुके हरियाणा के खिलाड़ी हर बड़े खेल में अपनी दमदारी दिखाते हैं। इस बार टोक्यो ओलंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि उनसे आगे कोई नहीं है। प्रदेश में बेहतर खेल सुविधाओं व सरकारी आर्थिक मदद से खिलाड़ियों की नींव मजबूत हुई है
। पढ़ें विस्तृत खबर
सोनीपत में सुमित का रोड शो
टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को हराकर 41 साल बाद पदक दिलाने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य सुमित कुराड़ का बुधवार को सोनीपत पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सुमित को दिल्ली से कार में लेकर आया गया। जहां हाईवे पर बहालगढ़ पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
पढ़ें विस्तृत खबर
अनुदान प्राप्त कॉलेज के कर्मचारियों को अनुकंपा का लाभ देने से इनकार
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अनुदान प्राप्त 97 शिक्षण संस्थानों के 2000 से ज्यादा कर्मचारियों को झटका देते हुए सिंगल बेंच के उस आदेश पर मुहर लगा दी, जिसमें कहा गया था कि यह कर्मचारी प्रबंधन के होते हैं सरकार के नहीं। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर वह लाभ पाने के लिए दावा नहीं कर सकते।
पढ़ें विस्तृत खबर