ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर इनेलो के अभय चौटाला और कांग्रेस उम्मीदवार पवन बैनीवाल सात साल में तीसरी बार आमने-सामने हैं। अंतर इतना है कि पवन इस बार भाजपा की बजाय कांग्रेस से किस्मत आजमा रहे हैं। अभय और पवन के बीच 2014, 2019 के आम विधानसभा चुनाव में दो बार टक्कर हो चुकी है।
पढ़ें विस्तृत खबर
ऐलनाबाद उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
ऐलनाबाद उपचुनाव में प्रत्याशी पवन बेनीवाल के पक्ष में प्रचार करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि पार्टी मामलों के प्रभारी विवेक बंसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व विधायक कुलदीप बिश्नोई को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर
हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा, लगा 25 हजार रुपये का जुर्माना
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अपनी तरह के एक अलग मामले में कोर्ट को गुमराह करने पर प्रेमी जोड़े पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। हालांकि हाईकोर्ट ने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए जोड़े ने बताया कि लड़की की आयु 20 साल है और लड़के की साढ़े 19 साल। दोनों ने विवाह किया है तथा उनकी जान को परिवार वालों से खतरा है।
पढ़ें विस्तृत खबर