फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बड़ी खबरें: करनाल में सिरफिरे ने छह लोगों पर चढ़ाई गाड़ी, कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

Sun, 10 Oct 2021 05:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत 20 नेताओं को जगह दी गई है।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में एक सिरफिरे युवक ने चार महिलाओं समेत छह लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में एक महिला और पुरुष की मौत हो गई है। बाकी घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला और कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल सात साल में तीसरी बार आमने-सामने होंगे। आइए पढ़ते हैं हरियाणा की पांच बड़ी खबरें। 

विज्ञापन


सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर से लाखों की ठगी

रोहतक के नजदीकी गांव बलियाना में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर से टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। महिला समेत दो लोगों ने झांसे में लेकर पीड़ित से 7.50 लाख रुपये ठग लिये। इस संबंध में आईएमटी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।  पढ़ें विस्तृत खबर

करनाल में सिरफिरे ने छह लोगों पर चढ़ाई गाड़ी
नीलोखेड़ी की हैफेड कॉलोनी में सुबह एक सिरफिरे ने चार महिलाओं समेत छह लोगों पर तेज रफ्तार गाड़ी चढ़ा दी। इनमें से एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाकी चार घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इन सभी का दोष सिर्फ इतना था कि वे तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने की शिकायत करने आरोपी के पिता के पास पहुंचे थे। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव: सात साल में तीसरी बार आमने-सामने होंगे अभय और पवन

ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर इनेलो के अभय चौटाला और कांग्रेस उम्मीदवार पवन बैनीवाल सात साल में तीसरी बार आमने-सामने हैं। अंतर इतना है कि पवन इस बार भाजपा की बजाय कांग्रेस से किस्मत आजमा रहे हैं। अभय और पवन के बीच 2014, 2019 के आम विधानसभा चुनाव में दो बार टक्कर हो चुकी है। पढ़ें विस्तृत खबर

ऐलनाबाद उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
ऐलनाबाद उपचुनाव में प्रत्याशी पवन बेनीवाल के पक्ष में प्रचार करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि पार्टी मामलों के प्रभारी विवेक बंसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व विधायक कुलदीप बिश्नोई को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। पढ़ें विस्तृत खबर

हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा, लगा 25 हजार रुपये का जुर्माना
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अपनी तरह के एक अलग मामले में कोर्ट को गुमराह करने पर प्रेमी जोड़े पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। हालांकि हाईकोर्ट ने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए जोड़े ने बताया कि लड़की की आयु 20 साल है और लड़के की साढ़े 19 साल। दोनों ने विवाह किया है तथा उनकी जान को परिवार वालों से खतरा है। पढ़ें विस्तृत खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें