लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को 50 लाख रुपये की धनराशि देगी। नीरज चोपड़ा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बीए कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया को 10 लाख रुपये का इनाम भी देगी। पूनिया एलपीयू से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए कर रहे हैं।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर
ढाई दशक दौड़ी हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन
करीब ढाई दशक से बंद हरियाणा एक्सप्रेस रेलगाड़ी का संचालन रोहतक सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने सोमवार को कोसली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर किया। यह ट्रेन दिल्ली तक जाएगी। बीकानेर सांसद ने कहा कि सिरसा- दिल्ली के बीच चलने वाली नई हरियाणा एक्सप्रेस पिछले ढाई दशक से बंद पड़ी थी।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर
आईएएस नितिन यादव की पत्नी ने की आत्महत्या
हरियाणा कैडर के आईएएस नितिन यादव की पत्नी मीनाक्षी यादव (45) ने रविवार शाम सेक्टर-18 स्थित सरकारी आवास में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मीनाक्षी इंडियन पोस्टल सर्विसेज में अधिकारी थीं। शुरुआती जांच में मानसिक तौर पर परेशान होने के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर
सरकार पर बरसे भूपेंद्र सिंह हुड्डा
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि कांग्रेस पेपर लीक घोटाले के मामले को आने वाले विधानसभा सत्र में उठाएगी। गठबंधन सरकार में परचून की दुकान पर सामान की तरह नौकरियां बिक रही हैं। एक के बाद एक पेपर लीक घोटाले सामने आ रहे हैं।
यहां पढ़ें विस्तृत खबर