फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से अंबाला जाना हुआ महंगा: हरियाणा रोडवेज ने 15 रुपये बढ़ाया किराया, अब यात्रियों को 90 रुपये पड़ेंगे चुकाने

Fri, 07 Jan 2022 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अगर आपने चंडीगढ़ से अंबाला का सफर हरियाणा रोडवेज से किया तो 15 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे। हरियाणा रोडवेज ने किराये में वृद्धि कर दी है। यात्रियों को अब चंडीगढ़ से अंबाला के किराये के तौर पर 75 रुपये की जगह 90 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ रोडवेज बसों में यात्रा अब 15 रुपये महंगी हो गई है। अब प्रदेश के लोगों को अंबाला या दिल्ली जाने पर अधिक जेब ढीली करनी पडे़गी। पहले चंडीगढ़ से अंबाला के 75 रुपये लगते थे, अब 90 रुपये लगेंगे। इसी अनुसार पूरे रूट पर किराये में वृद्धि होगी। हरियाणा परिवहन विभाग के निदेशक डॉ. वीरेंद्र दहिया ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़-जीरकपुर बार्डर पर बनाए जा रहे अंडरपास के कारण ट्रिब्यून चौक से आवागमन बंद कर दिया है। चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ आगवामन करने वाली रोडवेज बसों को अगले आदेश तक ट्रांसपोर्ट चौक, हाउसिंग बोर्ड चौक, पुराना पंचकूला, पंजाब बार्डर जीरकपुर से आना-जाना है। 

निदेशालय ने अपने पत्र में कहा है कि नए मार्ग से संचालन में 11 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। इसलिए 15  रुपये अतिरिक्त वसूलना सुनिश्चित करें। इसी तरह अगर अंबाला से चंडीगढ़ की तरफ भी आवागमन बंद होता है तो भी बसों का मार्ग बदलने पर इसी प्रकार अधिक किराया वसूलना होगा। सभी डिपो महाप्रबंधकों को इन आदेश का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें