फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शुरुआत: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सीखेंगे जापानी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मिला दाखिला

Fri, 26 Nov 2021 05:47 PM IST
ajay kumar नरेंद्र शर्मा, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब जापानी भाषा सीखेंगे। अब उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिला ले लिया है।  
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जापानी संस्कृति एवं भाषा के बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला लेने वाले पहले छात्र बन गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को रोल नंबर एक मिला है, जबकि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को रोल नंबर तीन। यह पहला मौका है जब हरियाणा के मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बने हैं। मनोहर लाल का मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर नाम शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


इस कोर्स में मुख्यमंत्री के अलावा हरियाणा सरकार और स्वायत्त संस्थान के 5 अन्य उच्चाधिकारियों ने भी जापानी संस्कृति एवं भाषा के बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स (3 महीने का कोर्स) में दाखिला लिया है। इनमें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आईएएस वी. उमाशंकर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, आईआरएस योगेंद्र चौधरी, पवन कुमार और अनंत प्रकाश पांडेय शामिल हैं। 

बता दें कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एलुमनी एसोसिएशन द्वारा आयोजित पूर्व छात्र पुनर्मिलन 2021 कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जापानी भाषा के सर्टिफिकेट एंड डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने की इच्छा जाहिर की थी। 
विज्ञापन


कला एवं भाषा संकाय के अधिष्ठाता एवं विदेशी भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि इस सर्टिफिकेट कोर्स में जापानी इतिहास, जापानी जीवन मूल्य, जापानी के लेखन और उच्चारण की मूल बातें, बॉडी लैंग्वेज, जापानी शब्दावली, दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले बुनियादी अभिवादन व बिजनेस मीटिंग को समझने के साथ-साथ सामान्य वाक्यांश और वाक्यों को पढ़ने में सक्षम होना सिखाया जाएगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने जापानी भाषा कोर्स के प्रथम विद्यार्थी बनने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें