नूंह हिंसा में सरकार ने डीसी और एसपी को बदल दिया था। अब डीएसपी का भी तबादला कर दिया गया है। नूंह के डीएसपी जयप्रकाश को पंचकूला भेज दिया गया है। अब मुकेश कुमार नूंह डीएसपी का पद संभालेंगे।
वहीं नूंह में हुई हिंसा में अब तक 142 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा अब तक 312 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस मामले में 106 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Ludhiana Murder: प्रेम विवाह करने पर बहन को दी ऐसी निर्मम सजा... पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी रह गए हैरान
31 जुलाई को एक शोभायात्रा पर हमले के बाद नूंह में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। इसकी आंच गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल तक पहुंच गई थी। इसके बाद सरकार एक्शन में आई थी। डीसी और एसपी का तबादला कर दिया गया था। वहीं मेवात व गुरुग्राम में नूंह हिंसा के बुल्डोजर चलाया गया था। हालांकि इस मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए बिना तय कानूनी प्रक्रिया का पालन किए किसी भी निर्माण को गिराने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार को नोटिस जारी करते हुए तोड़े गए निर्माणों की जानकारी तलब कर ली है।