फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: दिसंबर में केजरीवाल का दूसरा पंजाब दौरा, कल जालंधर में महिलाओं से मांगेंगे सुझाव

Mon, 06 Dec 2021 08:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिसंबर में दूसरी बार आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब आएंगे। सात दिसंबर को जालंधर के करतारपुर में महिलाओं व अनुसूचित जाति के लोगों से संवाद करेंगे। 
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव से पहले पंजाब के लोगों को कई गारंटियों की सौगात दे चुके आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अब नई गारंटी के लिए लोगों से सुझाव मांगेंगे। इसके लिए केजरीवाल मंगलवार को जालंधर, करतारपुर के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। यहां वह अनुसूचित जाति के लोगों से सीधा संवाद करेंगे। साथ ही स्थानीय महिलाओं से मुलाकात कर उनके उत्थान में सहायक होने वाले सुझाव भी मांगेंगे।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सात दिसंबर को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। दिसंबर में यह उनका दूसरा दौरा होगा। आप नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि केजरीवाल पहले जालंधर के करतारपुर में होने वाले कार्यक्रम में महिलाओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद होशियारपुर के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के साथ केजरीवाल की संवाद कार्यक्रम में बातचीत करेंगे। 

कार्यक्रम में उनके साथ आप के प्रदेश प्रधान व सांसद भगवंत मान समेत प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। चीमा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का ये दौरा वास्तव में 2022 चुनाव के लिए पार्टी द्वारा तैयार किए जाने वाले चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब भी पंजाब का दौरा करते हैं तो वे पंजाब के लोगों की भलाई के लिए कोई न कोई गारंटी की घोषणा करते हैं।
विज्ञापन


जैसे कि मुफ्त और 24 घंटे बिजली आपूर्ति की गारंटी, अच्छी व मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं की गारंटी। अच्छी शिक्षा की गारंटी, पंजाबी सेना और पुलिस जवानों की शहादत पर एक करोड़ रुपये की गारंटी और 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं के लिए 1000 रुपये प्रति माह की गारंटी की घोषणा की है। चीमा ने कहा कि इस बार केजरीवाल 1000 रुपये वाली गारंटी के लिए माताओं-बहनों से सुझाव मांगेंगे और पंजाब के लोगों के लिए एक नई गारंटी की घोषणा भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें