12 बाय 12 किमी के शहर में बनाए गए हैं करीब 574 डॉकिंग स्टेशन
अगस्त 2021 में पहले चरण में 1,250 साइकिल और 155 डॉकिंग स्टेशन शामिल किए गए थे। परियोजना का दूसरा चरण फरवरी 2022 में शुरू हुआ, जिसमें बेड़े में 1,250 नई साइकिलें शामिल हुईं। जनवरी 2023 में तीसरे चरण और 31 जुलाई 2023 से चौथा और आखिरी शुरू हुआ था, जो अब लगभग पूरा हो गया है।
वर्तमान में कुल करीब 5000 साइकिलें शहर के 574 डॉकिंग स्टेशनों पर उपलब्ध हैं। हालांकि, प्रोजेक्ट के घोषणा के वक्त दावा किया गया था कि अप्रैल 2022 तक पब्लिक बाइक शेयरिंग के सभी चरण पूरे कर लिए जाएंगे लेकिन कई कारणों की वजह से इसमें देरी होती गई। बता दें कि पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट के लिए चंडीगढ़ को केंद्र सरकार से सर्वश्रेष्ठ मोबिलिटी प्रोजेक्ट का भी पुरस्कार मिला है।
ऐसे इन साइकिलों को चला सकते हैं लोग
शहरवासी किसी भी डॉकिंग स्टेशन से आधे घंटे के लिए 10 रुपये में साइकिल ले सकते हैं, जबकि 500 रुपये की वार्षिक सदस्यता वाले लोगों के लिए यह शुल्क घटकर 5 रुपये प्रति आधा घंटा हो जाता है। स्मार्ट बाइक एप पर रजिस्टर करने के बाद साइकिल का इस्तेमाल किया जा सकता है।