फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: नशे ने एक और परिवार को किया बर्बाद, दो सगे भाइयों की मौत, घर में पसरा मातम

Tue, 18 Oct 2022 08:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

रामबाग थाना प्रभारी ने बताया कि हरगुन नशीले पदार्थ बेचता था। दोनों में से किसी की भी मौत नशे की ओवरडोज से नहीं हुई। 
विज्ञापन
दोनों भाइयों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशा युवाओं की जिंदगी लील रहा है। यहां अमृतसर में नशे के कारण एक और परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। एक की मौत गुरु नानक देव अस्पताल में उपचार के दौरान हुई जबकि दूसरा उसकी मौत की खबर सुनकर चल बसा। दोनों भाइयों की मौत के बाद पूरा परिवार बिखर गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कटड़ा बघियां निवासी हरगुन को नशा बेचने के आरोप में कुछ दिन पहले कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर फताहपुर जेल भेज दिया था। 14 अक्तूबर की रात अचानक हरगुन की तबीयत बिगड़ गई तो उसे गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

यहां 15 अक्तूबर को उसने दम तोड़ दिया। जेल प्रबंधन ने हरगुन की मौत की जानकारी उसके घरवालों को दी तो छोटे भाई कालू ने खेत में जाकर नशे का इंजेक्शन लगा लिया। घर लौटने पर उसकी हालत बिगड़ गई। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। रामबाग थाना प्रभारी ने बताया कि हरगुन नशीले पदार्थ बेचता था। दोनों में से किसी की भी मौत नशे की ओवरडोज से नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें