फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में तीन की मौत: बोलेरो की टक्कर से तीन वर्षीय बच्चे समेत ननद-भाभी की गई जान, चार लोग गंभीर घायल

Tue, 17 May 2022 05:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

एक अन्य मामले में रोटावेटर के नीचे आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। रमनदीप (37) सुबह साढ़े 10 बजे रोटावेटर से खेत जोत रहा था। इसी दौरान पैर फिसलकर वह रोटावेटर के नीचे फंस गया और कटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शांति नगर (कुरड़ी) के पास बोलेरो ने एक कार को ओवरटेक करते वक्त टक्कर मार दी। इसके बाद कार बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। परिवार बेटी के ससुराल में रस्म क्रिया में शामिल होने गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब जा रहा था। दुर्घटना 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची गुणिका और ननद-भाभी (कमलेश रानी, चांद रानी ) की मौत हो गई, जबकि चालक विशांत समेत चंद्र प्रकाश, कमलेश देवी व पूनम चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बोलेरो के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
वहीं एक अन्य मामले में रोटावेटर के नीचे आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। रमनदीप (37) सुबह साढ़े 10 बजे रोटावेटर से खेत जोत रहा था। इसी दौरान पैर फिसलकर वह रोटावेटर के नीचे फंस गया और कटने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें